Home डेली न्यूज़ प्रकृति को हरा-भरा रखने करें अधिक से अधिक पौधारोपण-सुनीता खरे अभा कायस्थ...

प्रकृति को हरा-भरा रखने करें अधिक से अधिक पौधारोपण-सुनीता खरे अभा कायस्थ महासभा पंजी. दिल्ली ने किया भजन संगीत, पूजा-अर्चना

63
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला प्रकोष्ठ द्वारा ताल दरवाज स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में आरती, सत्संग, भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने भजन संगीत सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ ही यहां सभी महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी। उन्होंने बरसात के मौसम में पौधारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा करने का संकल्प लिया, साथ ही लोगों से भी पौधारोपण करने की अपील की। इस अवसर पर अभा कायस्थ महासभा दिल्ली पंजीकृत की राष् ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुनीता-अशोक खरे ने कहा कि आने वाले समय में पौधारोपण अभियान चलाकर जगह-जगह पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं से कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक पौधा रोपण करना चाहिए, जिससे पर्यावरण संतुलन बनाने में मदद मिले और प्रकृति को हरा-भरा रखा जा सके। बताया गया है कि कार्यक्रम के दौरान मंदिर में आराध्य देव श्री चित्रगुप्त भगवान की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिले की अनेक कायस्थ महिलाएं एवं पदाधिकारी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सभी को गुरू पूर्णिमा एवं सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर श्रीमती रूचि श्रीवास्तव, श्रीमती संध्या, श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव, श्रीमती ऊषा श्रीवास्तव, श्रीमती संध्या श्रीवास्तव, श्रीमती प्रभा सक्सेना, श्रीमती कल्पना खरे, श्रीमती रीना श्रीवास्तव, श्रीमती सुनीता-ब्रजेश खरे, श्रीमती वीणा खरे, श्रीमती नीलम श्रीवास्तव, श्रीमती श्रद्धा खरे, श्रीमती ज्योति खरे, श्रीमती सुषमा, श्रीमती आस्था श्रीवास्तव, श्रीमती सुषमा खरे, श्रीमती समीक्षा खरे, श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव, श्रीमती संगीता श्रीवास्तव, श्रीमती रूचि श्रीवास्तव, श्री मती खुशी खरे, श्रीमती सुषमा खरे, श्रीमती रश्मि खरे सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here