Home डेली न्यूज़ 4 युवकों ने नाबालिग पर किया कुल्हाड़ी से हमला

4 युवकों ने नाबालिग पर किया कुल्हाड़ी से हमला

48
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम गठवेरा में एक नाबालिग लड़के के ऊपर गांव के ही 4 युवकों ने अज्ञात कारणों के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल के परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।गठेवरा निवासी 17 वर्षीय रवि राजा पुत्र शैलेन्द्र सिंह बुंदेला ने बताया कि बीती शाम गांव का चाहत राजा बुंदेला अपने तीन साथियों के साथ उसके पास आया और उसे खेतों की ओर ले जाकर उसके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के प्रहार से जब वह लहुलुहान हो गया तो सभी आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। किसी तरह रवि अपने घर पहुंचा, जहां से परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। रवि राजा ने बताया कि आरोपियों से उसका किसी तरह का विवाद नहीं है। आरोपियों ने उस पर हमला क्यों किया, इसकी वजह उसे भी नहीं पता। घटना की शिकायत थाने में की गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here