Home डेली न्यूज़ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप

48
0
Jeevan Ayurveda

तरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र की एक युवती ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण सहित अन्य कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीडि़ता का दावा है कि आरोपी ने उसे धोखे में रखकर न केवल उसका शारीरिक शोषण किया, बल्कि गर्भपात भी कराया। अब आरोपी उसे अपने साथ रखने से इनकार कर उसे प्रताडि़त कर रहा है।
ईशानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 24 वर्षीय पीडि़ता ने बताया कि उसका विवाह करीब 6 साल पहले गौना करौला गांव के भूपेंद्र बुंदेला के साथ हुआ था। आपसी विवाद के कारण पिछले साल दोनों अलग हो गए, और विवाह विच्छेद का आवेदन नौगांव न्यायालय में विचाराधीन है। कुछ समय पहले उसकी दोस्ती नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुरा निवासी 25 वर्षीय लकी उर्फ विकास पटैरिया से हुई। पीडि़ता का आरोप है कि लकी ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दोनों 15 दिन तक साथ रहे और इसी दौरान वह गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद लकी ने उसका गर्भपात करवाया। महिला ने बताया कि एक दिन लकी ने कहा कि उसके माता-पिता उसकी शादी कहीं और करना चाहते हैं, इसलिए हम मंदिर से विवाह कर लेते हैं। दोनों ने मंदिर में विवाह भी किया, लेकिन अब लकी अपने परिवार के दबाव का हवाला देकर उसे साथ रखने से इनकार कर रहा है। वह उससे लड़ाई-झगड़ा करता है, मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करता है। पीडि़ता ने यह भी आरोप लगाया कि लकी ने पैसों का लालच देकर उसकी मां और भाइयों को भी अपने पक्ष में कर लिया है। न्याय की उम्मीद में पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर लकी उर्फ विकास पटैरिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसने शारीरिक शोषण, मानसिक प्रताडऩा और धोखाधड़ी के लिए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here