Home डेली न्यूज़ बाईकों में हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल

बाईकों में हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल

55
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कालापानी के रहने वाले बाईक सवार बाजार करने के लिए सुबह करीब 7 बजे रामपुर जा रहे थे तभी सामने से आ रही बाईक से युवकों की बाईक टकरा गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कालापानी निवासी संदीप अहिरवार 25 वर्ष, विजय अहिरवार 22 वर्ष एवं रोहित अहिरवार 20 वर्ष बाईक से रामपुर जा रहे थे तभी सामने से आ रही बाईक से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे एक बाईक पर सवार तीन लोग घायल हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here