Home डेली न्यूज़ घोड़ा लेकर शादी में जा रहे युवक से मारपीट

घोड़ा लेकर शादी में जा रहे युवक से मारपीट

64
0
Jeevan Ayurveda

घायल अवस्था में एसपी कार्यालय परिवारजनों के साथ पहुंचा, दिया आवेदन
छतरपुर। मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम खैरों के समीप शादी में घोड़ा लेकर जा रहे युवक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी जिसकी शिकायत युवक द्वारा मातगुवां थाना में की गई लेकिन थाने में उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई जिसके बाद युवक द्वारा शनिवार को घायल अवस्था में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मातगुवां निवासी प्रभु अहिरवार उम्र 35 वर्ष ने बताया कि विगत 18 अप्रैल की रात्रि वह घोड़ा लेकर बाबू यादव के साथ बक्शी का पुरवा जा रहा। इसी दौरान खैरों के समीप अज्ञात कारणों के चलते कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर मरणासन्न हालत में वहीं छोड़ दिया। इसके बाद उसने डायल 100 को फोन किया डायल 100 ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। एक सप्ताह से वह जिला अस्पताल में भर्ती है। परिवारजनों ने मातगुवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन जब थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तब शनिवार को परिवारजनों के साथ घायल अवस्था में वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और उसने आवेदन दिया। आवेदन में घायल ने बताया कि उसके साथ प्रीतम कुशवाहा, राकेश नामदेव एवं राजू कुशवाहा ने मारपीट की है।  
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here