
छतरपुर। रविवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपल्क्ष्य में प्रात: 7 बजे महर्षि विद्या मंदिर देरी रोड के शिक्षकों ने साइकिलिंग के माध्यम से शहरवासियों को स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया। साईकिल रैली की अगुवाई विद्यालय के 60 वर्षीय प्राचार्य सीके शर्मा ने की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने व्यस्त समय में से अपने स्वास्थ्य के लिए थोड़ी समय निकलकर साईकिलिंग और व्यायाम वगैरह अवश्य करें।
विद्यालय के पंकज जैन ने बताया कि रैली को विद्यालय के स्पोट्र्स ऑफिसर प्रमोद दुबे ने देरी तिराहा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो बिजावर नाका, आकाशवाणी तिराहा, छत्रसाल चौराहा, पन्ना नाका से बेहर के हनुमान जी मंदिर होते हुए छत्रसाल चौराहे पर संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में साइकिलिंग क्लब एवं लाइट जिम बनाया गया है, जिसके माध्यम से बच्चों को मानसिक और शारीरिक रुप से स्वस्थ रखने का प्रयास किया जा रहा है। रैली में मुख्य रूप से गणेश सिंह, रामलखन शर्मा, अशोक रिछारिया, कुलदीप खरे, मनोज पाठक, प्रमोद शर्मा, मनोज श्रीवास्तव, राविन्द्र खरे, शैलेन्द्र त्रिवेदी, इंद्रेश चतुर्वेदी, अमित सक्सेना, मनोज दीक्षित, महेश रावत, आर एस ठाकुर आदि शामिल रहे।








