Home डेली न्यूज़ रेयर ग्रुप के रक्तदान से बचाया गया एक और जीवन

रेयर ग्रुप के रक्तदान से बचाया गया एक और जीवन

38
0
Jeevan Ayurveda

युवा लवलेश ने 9वें रक्तदान से बचाई वृद्ध महिला की जान
छतरपुर। युवाओं में रक्तदान के प्रति बहुत उत्साह देखने मिल रहा है। इसी क्रम में आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान ने बताया कि पाइल्स की समस्या से जूझ रही वृद्ध महिला जिला अस्पताल में भर्ती थी जिसके चलते अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण शरीर में रक्त की अत्यंत कमी हो गई। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के साथ साथ रेयर ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव होने के कारण काफी दिनों से ब्लड की व्यस्था नही हो पा रही थी। यह बात आपाजी ब्लड ग्रुप की जानकारी में आने पर तुरंत ग्रुप के सदस्य लवलेश सोनी डब्लू ने आगे आकर पीडि़ता की मदद की और अपना 9वां रक्तदान भी पूर्ण किया। पीडि़ता के परिजनों ने आपाजी ब्लड ग्रुप और रक्तदानी लवलेश सोनी का आभार व्यक्त किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here