Home डेली न्यूज़ गंभीर बीमारी से पीडि़त सीताराम के इलाज के लिए डॉ. श्वेता गर्ग...

गंभीर बीमारी से पीडि़त सीताराम के इलाज के लिए डॉ. श्वेता गर्ग ने दिखाई मानवता

46
0
Jeevan Ayurveda

हर संभव इलाज एवं मदद का दिया भरोसा

बक्सवाहा। विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खून के लिए बिक गया घर और जमीन अब इलाज के लिए भटकना पड़ रहा दर-दर खबर से अब बक्सवाहा निवासी सीताराम अहिरवार को इलाज की आस जगी है। इसकी सूत्रधार बनी है जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर श्वेता गर्ग। उन्होंने मानवता की मिशाल पेश कर गरीब सीताराम अहिरवार के इलाज के लिए हर संभव मदद के प्रयास किए है। सीताराम खून की ऐसी बीमारी से पीडि़त है उस बीमारी के कारण का पता अभी तक नहीं चल पा रहा है। उसके शरीर का खून अपने आप हर चार-पांच महीने में सूख जाता है। पहले कई जगह इलाज कराया और इलाज के लिए मकान बिक गया और खेती की जमीन भी बिक गई। जब यह अपनी गुहार लेकर समाजसेवी मनीष जैन के पास आया तो उसके इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर श्वेता गर्ग से बात हुई। उन्होंने उसे छतरपुर जिला चिकित्सालय भेजने के लिए कहा और आज बुधवार को जब सीताराम 11 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचा तो वहां डॉक्टर श्वेता गर्ग ने अपने मानवता दिखाते हुए उसकी सभी आवश्यक जांचे खुद ही सामने करवाईं एवं उसके खून के लिए यथासंभव प्रयास किये। अभी तक अपनी बीमारी के इलाज की आस खोए बैठे सीताराम को अब डॉक्टर श्वेता गर्ग एवं समाजसेवी मनीष जैन के प्रयासों से इलाज की उम्मीद जगी है। आज जिला चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सा डॉक्टर श्वेता गर्ग ने सीताराम को अस्पताल में भर्ती करवाकर उसके इलाज के लिए मानवता की अनोखी मिसाल पेश की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here