Home डेली न्यूज़ बस स्टैंड पर विधायक ने लगाई जन चौपा

बस स्टैंड पर विधायक ने लगाई जन चौपा

81
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। छतरपुर विधायक ललिता यादव ने गुरूवार को बस स्टैंड परिसर में जन चौपाल लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों द्वारा नगर पालिका, राजस्व विभाग एवं यातायात व्यवस्था से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं।विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।जन चौपाल में नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, सीएमओ माधुरी शर्मा, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी तथा यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत मौजूद रहे। अधिकारियों के समक्ष नागरिकों ने सफाई व्यवस्था, सड़क-नाली निर्माण, यातायात अव्यवस्था तथा राजस्व से जुड़े लंबित मामलों पर अपनी समस्याएं रखीं।विधायक यादव ने कहा कि छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में जन चौपालों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने बताया कि आज बस स्टैंड पर जन चौपाल के बाद दोपहर 3 बजे पन्ना नाका पर भी जन चौपाल लगाई जाएगी, जहां क्षेत्रवासियों की समस्याएं प्राथमिकता से सुनी जाएंगी और उनका निराकरण कराया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here