Home डेली न्यूज़ उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत फिर शुरू हुआ फार्म भरना

उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत फिर शुरू हुआ फार्म भरना

130
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत पुन: फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी गई। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के ग्वालियर से आए अधिकारी धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि देशभर में 25 लाख अतिरिक्त नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन स्वीकृत किए गए हैं। इसके लिए उपभोक्ता अपने नज़दीकी गैस डिस्ट्रीब्यूटर के यहां फार्म जमा कर सकते हैं, साथ ही वेबसाइट और कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि जिन पात्र महिलाओं के परिवार में अब तक एलपीजी कनेक्शन नहीं है, वे अपने दस्तावेज जमा कर नि:शुल्क कनेक्शन प्राप्त कर सकती हैं। किसी भी समस्या या शिकायत पर उपभोक्ता जिला नोडल अधिकारी बलराम गुप्ता से संपर्क कर सकते हैं।गरीब परिवारों की वयस्क महिलाएँ, जिनके परिवार में पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं है वे आवेदन के लिए पात्र हैं। वहीं पात्रता वंचना/घोषणा पत्र के आधार पर तय की जाएगी तथा जिला उज्ज्वला समिति द्वारा सत्यापित की जाएगी। इसके साथ ही फार्म में आवश्यक रूप से केवाईसी फार्म, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड/ राज्य शासन प्रमाण पत्र, आवेदक एवं परिवार के सभी वयस्क सदस्यों का आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, वंचना घोषणा पत्र, प्रवासी परिवार के लिए पीओए एवं परिवार संरचना हेतु स्व-घोषणा पत्र मान्य होगा। उपभोक्ता नजदीकी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर जाकर, ऑनलाइन माध्यम से, कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए आवेदन कर सकता है।नए पीएमयूवाई कनेक्शन पर लाभार्थियों को नि:शुल्क पैक प्रदान किया जाएगा, जिसमें प्रतिभूति राशि रहित सिलेण्डर, प्रेशर रेगुलेटर, सुरक्षा होज़, डोमेस्टिक गैस उपभोक्ता कार्ड शामिल हैं इसके अतिरिक्त नि:शुल्क गैस चूल्हा और पहला रिफिल भी तेल विपणन कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मई 2016 में शुरू की गई थी, जिसके तहत अब तक 10.33 करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। योजना ने देशभर में स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता बढ़ाने, महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार लाने तथा घरों में धुएँ से होने वाले प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here