Home डेली न्यूज़ हाईवे पर बाइक स्टंट का वीडियो वायरल

हाईवे पर बाइक स्टंट का वीडियो वायरल

46
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बीते दिनों हाईवे पर बाइक से स्टंट करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के मामले में छतरपुर की इंस्टाग्राम क्वीन आरती साहू पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। वायरल वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस ने नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए 1000 का चालान काटा और भविष्य में ऐसी हरकतें न करने की सख्त हिदायत दी।इस संबंध में सीएसपी अरुण सोनी ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि हाईवे पर किसी भी प्रकार का स्टंट करना, बर्थडे पार्टी या अन्य समारोह मनाना न केवल अवैधानिक है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं से बचें।यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। हाईवे या सार्वजनिक मार्गों पर स्टंट, खतरनाक ड्राइविंग अथवा नियमों के उल्लंघन से जुड़े वीडियो पोस्ट करने पर भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि ऐसे कृत्य दूसरों को भी गलत संदेश देते हैं और गंभीर हादसों का कारण बन सकते हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरती साहू को समझाइश दी गई कि वे सोशल मीडिया लोकप्रियता के लिए यातायात नियमों की अनदेखी न करें और सुरक्षित व जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here