टीकमगढ़। पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव के पिता एवं शिक्षाविद्ध व साहित्यकार स्वर्गीय श्री गंगा प्रसाद बख्शी जी संघर्ष और त्याग की प्रतिमूर्ति थे। उनके परिश्रम एवं सेवा से युवाओं को सबक लेना चाहिए। श्री बख्शी के बताए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। उनके द्वारा लिखे गए संदेश और उपदेशों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। यह उद्गार यहां श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी पुष्पेन्द्र सिंह ने व्यक्त किए। बताया गया है कि स्थानीय शान-ए-पार्क में साहित्यकार एवं शिक्षाविद् स्वर्गीय गंगा प्रसाद बख्शी जी की पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित साहित्यकारों, पत्रकारों, समाजसेवियों सहित अनेक नागरिकों ने स्वर्गीय श्री बख्शी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि बख्शी जी के बताए रास्ते पर चलकर ही उनके पुत्र केके श्रीवास्तव पूर्व विधायक ने हमेशा लोगों की मदद की। इतना ही नहीं शहर के विकास एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उनका जो जुझारूपन है, वह भी उन्हें विरासत में मिला है। श्री श्रीवास्तव द्वारा पेयजल संकट के समय किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाता रहेगा। सेवा और समर्पण की प्रेरणा भी केके भाई को अपने पिताजी से ही मिली है। इस अवसर पर रामेश्वर श्रोती, मनीराम कठैल समाजसेवी, मनोज देवलिया पूर्व पार्षद , मनोज जैन उपाध्यक्ष नगर पालिका, सहित अनेक वक्ताओं ने जहां श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं कवि गुलाब सिंह भाऊ, कवि एवं पत्रकार प्रदीप खरे मंजुल, शिव कुमार श्रीवास्तव, वीरेन्द्र चंसोरिया सेवा निवृत्त शिक्षक ने स्वरांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा कि बिना किसी दलगत राजनीति के युवाओं को शहर के विकास के लिए एकजुट होकर आगे आना चाहिए। आपसी सद्भाव और प्रेम से रहकर विकास को महत्व देना ही श्री बख्शी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व पार्षद मनोज देवलिया ने बचपन के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि उन्हें बचपन से ही उनका सानिध्य मिला है। वह एक बेहतर शिक्षक के साथ ही कुशल मार्गदर्शक भी थे। उन्होंने सदैव सद्गार्गों पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि उनके ही बताए रास्ते पर चलकर केके भैया ने भी आज बेहतर मुकाम हासिल किया है। इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालों में स्वर्गीय बख्शी जी के पुत्र राम कुमार श्रीवास्तव, शिव कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य परिजनों के अलावा सांसद अनुराग वर्मा, अंशुल खरे, आमिर खान, गोपाल सिंह राय, सुनील होंडा, अजय मोदी, अब्बास खान, सेवा निर्वत्त टीआई खलील मुहम्मद, पूर्व पार्षद अरविंद श्रीवास्तव, विनोद जैन रिटायर्ड सीईओ, मेहबूब खान पत्रकार, मनोज देवलिया, पुष्पेन्द्र सिंह, चंद्र प्रकाश पटैरिया, अनंत चतुर्वेदी, मनोज जैन, लक्ष्मण रैकवार, अजय मोदी, भरत, मनु गोस्वामी, कैलाश यादव, जीतू सेंगर, अंशुल सेन पूर्व पार्षद, पुष्पेन्द्र सिंह गौर, कल्लू विश्वकर्मा, सतीश खरे, विजय खरे सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पुष्पेन्द्र सिंह ने एवं आभार व्यक्त शिव कुमार श्रीवास्तव ने किया।









