Home डेली न्यूज़ हॉस्टल में 7 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, मामला संदिग्ध

हॉस्टल में 7 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, मामला संदिग्ध

43
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में ग्राम गंज के ज्ञान गंगा हॉस्टल में सोमवार को एक 7 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामला संदिग्ध इसलिए है, क्योंकि मौत के बाद बच्चे का शव नीला पड़ गया था। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम घूरा निवासी बबलू पटेल का 7 वर्षीय पुत्र अनुराग पटेल गंज के ज्ञान गंगा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। सोमवार की सुबह जब अनुराग को जगाने की कोशिश की गई, तो वह मृत पाया गया, साथ ही उसका शरीर भी नीला पड़ चुका था। सूचना मिलने के बाद बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे का शरीर का नीला पडऩा जहर या दम घुटने का संकेत हो सकता है, लेकिन सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेंगे। पुलिस ने हॉस्टल प्रबंधन से भी पूछताछ की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here