Home डेली न्यूज़ जमीनी विवाद के चलते युवक के साथ मारपीट

जमीनी विवाद के चलते युवक के साथ मारपीट

70
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मड़वा में एक युवक के साथ जमीनी विवाद के चलते मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घायल राजेश शर्मा उम्र 30 वर्ष ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 11 बजे वह गांव के मंदिर के पास मौजूद अपने प्लॉट पर पिलर बनवाने गया था, जहां गांव के अरविन्द शर्मा, रोहित, ब्रजविहारी, शिवपाल शर्मा और प्रदीप शर्मा उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जब उसके 60 वर्षीय पिता राजाराम शर्मा और 28 वर्षीय रुची शर्मा उसे बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट मे तीनों लोग बुरी तरह घायल हुए हैं, जिन्हें लवकुशनगर से छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल जिला अस्पताल में तीनों घायलों का इलाज जारी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here