Home डेली न्यूज़ ग्राम पंचायत ओंटापुरवा के पहरा में हुआ सामूहिक पौधरोपण

ग्राम पंचायत ओंटापुरवा के पहरा में हुआ सामूहिक पौधरोपण

36
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। राजनगर जनपद के अंतर्गत झमटुली क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओंटापुरवा के पुरवा गाँव में सामाजिक संस्था सृजन द्वारा स्व-सहायता समूह की महिलाओं के साथ कृषि विभाग और ग्रामीणों के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान खेतों पर फलदार वृक्षों के लिए पौधरोपण किया गया। इसके पूर्व क्षेत्र में संस्था द्वारा खेत पर अमरूद का बगीचा लगवाया गया, जिससे आने वाले समय में महिलाओं के परिवारों को निश्चित और नियमित आय प्राप्त हो सकेगी। कार्यक्रम में राजनगर कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बी.के.श्रीवास्तव ने अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए किसानों और ग्रामीणों को प्रेरित किया। इस मौके पर सृजन संस्था के शांतनु सिद्धार्थ दुबे, पूर्व सरपंच सुनील पांडे, सरिता त्रिपाठी, अमन परमार, दिलीप शाक्य, राममोहन गुप्ता, संजय चौबे, चित्रा साक्षी, रोहित सहित कृषि विस्तार अधिकारी नितेश तिरोले सहित अन्य लोग मौजूद रहे।सृजन संस्था द्वारा बताया गया कि उनकी संस्था के माध्यम से छतरपुर जिले में अब तक लगभग दस हजार फलदार पौधों का रोपण कराया जा चुका है, जिसमें अमरूद, आम, नींबू, आंवला और कटहल शामिल है। यह सभी पौधे स्व-सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से ही लगाए जा रहे है, ताकि आने वाले समय में महिलाओं को इससे आमदनी प्राप्त हो सके।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here