Home डेली न्यूज़ जिला स्तरीय ओलम्पियाड प्रतियोगिता में प्रथम दिवस बच्चों ने लिया उत्साह पूर्वक...

जिला स्तरीय ओलम्पियाड प्रतियोगिता में प्रथम दिवस बच्चों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग97.58 प्रतिशत छात्रों ने की सहभागिता

30
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में एक साथ आयोजित जिला स्तरीय ओलम्पियाड 2024-25 में छतरपुर जिले के आठों विकासखण्डों में बनाये गये प्रतियोगिता केन्द्रों पर बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। गौरतलब है कि राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा-2 से कक्षा-8वीं तक अध्ययनरत बच्चों के लिये अध्ययन के विषयों में ओलम्पियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।प्रथम चरण में जनशिक्षा केन्द्र स्तरीय ओलम्पियाड प्रतियोगिता में सम्पूर्ण जिले में 4736 विद्यार्थियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया। जिनमें से प्रथम दिवस 2228 छात्रों में से 2174 छात्र प्रतियोगिता में शामिल हुये। जिले में राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार समस्त सहायक परियोजना समन्वयकों, निपुण प्रोफेशनल एवं डाइट के अकादमिक सदस्यों ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर शिक्षकों एवं बच्चों का मार्गदर्शन किया। डी.पी.सी. अरूण शंकर पाण्डेय ने बताया कि कलेक्टर पार्थ जैसवाल के नेतृत्व एवं जिला पंचायत सी.ई.ओ. तपस्या परिहार के मार्गदर्शन में जिले के आठ परीक्षा केन्द्रों पर समस्त 74 जनशिक्षा केन्द्रों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रथम दिवस प्रतियोगिताएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक तीन चरण में आयोजित की गई। जिनमें कक्षा 2-3 में हिंदी, गणित एवं पर्यावरण प्रत्येक विषय में प्रति जनशिक्षा केन्द्र 4-4 विद्यार्थी तथा कक्षा छठवीं से आठवीं तक हिंदी,अंग्रेजी एवं संस्कृत प्रत्येक विषय में प्रति जन शिक्षा केंद्र 6-6 विद्यार्थी सम्मिलित हुये। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी ए.पी.सी. नीरज खरे ने बताया कि ओलम्पियाड प्रतियोगिता का आयोजन ओ.एम.आर. सीट पर किया गया। जिससे बच्चे प्रारंभिक शिक्षा के समय ही प्रतियोगी परीक्षाओं के तरीके से परिचित हो सके। जिला स्तर पर चयनित होने वाले छात्रों को समारोह पूर्वक प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेगें साथ ही जो बच्चे राज्य स्तर के लिये चयनित होगें, वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेगें। केन्द्रों पर बच्चों को लाने एवं ले जाने के लिये वाहन व्यवस्था एवं बच्चों के साथ प्रतियोगिता में संलग्न शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए प्रतियोगिता केन्द्रों पर भोजन व्यवस्था भी की गई।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here