Home डेली न्यूज़ ऑनलाइन मोबाइल बुकिंग में धोखाधड़ी

ऑनलाइन मोबाइल बुकिंग में धोखाधड़ी

76
0
Jeevan Ayurveda

लवकुशनगर। गौरिहार क्षेत्र के कंदैला गांव निवासी हरपाल नामदेव के साथ ऑनलाइन मोबाइल बुकिंग में बड़ी धोखाधड़ी हुई है। सस्ते दाम पर ओप्पो कंपनी का ए-7 मोबाइल फोन बुक करने वाले हरपाल को पोस्ट ऑफिस से डिलीवरी मिली, लेकिन बॉक्स खोलने पर मोबाइल की जगह दो अलग-अलग तरह के जूते, एक लकड़ी का डिब्बा और एक कागज का खाली डिब्बा निकला। परेशान हरपाल ने 4500 रुपये की ठगी की शिकायत लवकुशनगर थाने में दर्ज कराई।हरपाल नामदेव लवकुशनगर में पुट्टी-पुताई का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर एक कॉल आया था, जिसमें सस्ते दाम पर ओप्पो ए-7 मोबाइल ऑफर किया गया। कम कीमत (करीब 4499 रुपये) सुनकर उन्होंने मोबाइल बुक कर लिया। कुछ दिनों बाद सरबई पोस्ट ऑफिस में उनका पार्सल आया। डिलीवरी लेते समय उन्होंने 4500 रुपये कैश जमा किए। घर जाकर बॉक्स खोला तो अंदर मोबाइल की जगह दो पुराने जूते और खाली डिब्बे मिले।हरपाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बच्चों के इलाज के लिए पैसे जोड़े थे, लेकिन खुद के पास मोबाइल नहीं होने से यह ऑफर स्वीकार कर लिया। अब मोबाइल न मिलने से वे काफी परेशान हैं और ठगों की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला ऑनलाइन और कोरियर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों की ओर इशारा करता है, जहां ठग सस्ते ऑफर का लालच देकर लोगों को ठग रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे अनजान कॉल या ऑफर पर भरोसा करने से पहले सावधानी बरतें।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here