Home डेली न्यूज़ नगर परिषद ने जप्त किया अतिक्रमणकारियों का सामान

नगर परिषद ने जप्त किया अतिक्रमणकारियों का सामान

32
0
Jeevan Ayurveda

।चंदला। गुरुवार को नगर में निकाय की एक टीम ने अतिक्रमणकारियों का सामान जप्त करने की कार्रवाई की। नगर परिषद सीएमओ ने बताया कि जप्त किए गए सामान को वापस पाने के लिए अतिक्रमणकारियों को जुर्माना भरना होगा। बताया गया है कि गुरुवार की दोपहर में नगर परिषद की एक टीम पुलिस बल के साथ लाउड स्पीकर पर एनाउंसमेंट करते हुए नगर में निकली और अतिक्रमणकारियों को सामान को जप्त कर लिया गया। जगमन तालाब के बगल में संचालित मांस-मछली की दुकानों और सर्किट हाउस चौराहे से बंसिया तिराहा तक हाथ ठेला और गुमटी संचालकों पर कार्रवाई कर उनका सामान जप्त किया गया। सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि अतिक्रमण के कारण आए दिन नगर में जाम की स्थिति निर्मित हो रही थी, जिसके मदद्देनजर कार्रवाई की गई है, साथ ही अतिक्रमणकारियों को पुन: अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। जप्त सामान, नगर परिषद के कांजी हाउस में रखवाया गया है, जिसे संबंधित दुकानदार जुर्माना भरकर वापिस हासिल कर सकते हैं। सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि बस स्टैंड पर भी अतिक्रमण है, जिसके लिए नोटिस जारी किए गए हैं, जल्द ही एसडीम द्वारा कार्रवाई कर बस स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here