Home डेली न्यूज़ जहरयुक्त सामग्री खाने से बीमार हुआ गौवंश

जहरयुक्त सामग्री खाने से बीमार हुआ गौवंश

31
0
Jeevan Ayurveda

तीन की मौत, शेष के उपचार में जुटी गौसेवकों की टीम

।छतरपुर। जिला मुख्यालय के सागर-कानपुर हाईवे पर ललौनी तिराहा के समीप विचरण करने वाले गौवंश ने अज्ञात जहरयुक्त सामग्री खा ली, जिसके बाद तीन गायों की मौत हो गई है। इसके अलावा 4 नग गौवंश की हालत गंभीर बनी हुई है। उक्त मामले की जानकारी मिलने के बाद गौसेवक रविराज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा बीमार गौवंश के उपचार की व्यवस्था की गई है।रविराज ने बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे उन्हें गौवंश के बीमार होने सूचना मिली थी, जिसके बाद वे अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। लगभग आधा दर्जन गावैंश यहां बीमार अवस्था में तड़प रहे थे, जिन्हें टीम के द्वारा तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि टीम के पहुंचने से पहले ही 3 गायों की मौत हो चुकी थी। बीमार गौवंश को हनुमान टौरिया के पास स्थित गौ अस्पताल में भर्ती किया गया है। रविराज ने बताया कि बीमार गौवंश के आसपास उन्हें यूरिया और मक्का के दाने पड़े मिले हैं, जिससे आशंका है कि गौवंश ने यूरिया युक्त मक्का खाया है। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय पर गौशालाएं होने के बावजूद गौवंश सड़कों पर विचरण कर रहा है। न तो नगरीय प्रशासन इन्हें गौशाला भेज रहा है और न ही इन्हें सर्दी तथा इस तरह की घटनाओं से बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here