Home डेली न्यूज़ सितंबर माह के अंत में शुरु हो सकता है विद्युत शवदाह गृह

सितंबर माह के अंत में शुरु हो सकता है विद्युत शवदाह गृह

79
0
Jeevan Ayurveda

विद्युत फिटिंग और मशीनों के इंस्टॉलेशन कार्य जारी

छतरपुर। जिले का पहला विद्युत शवदाह गृह जिला मुख्यालय के भैंसासुर मुक्तिधाम में बनकर तैयार हो चुका है, जिसका लोकार्पण सितंबर माह के अंत तक होने की संभावना है। वर्तमान में यहां विद्युत फिटिंग और मशीनों के इंस्टॉलेशन कार्य जारी है, जो लगभग अंतिम चरण में है। उक्त कार्य पूरा होने के बाद इस सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।मुख्य नगरपालिका अधिकारी माधुरी शर्मा ने बताया कि शहर के सागर रोड पर स्थित भैंसासुर मुक्तिधाम में 50 लाख की लागत से विद्युत शवदाह गृह तैयार कराया गया है। उन्होंने बताया कि विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और अब मशीनों का इंस्टॉलेशन तथा विद्युत फिटिंग का कार्य एमपीईबी के सहयोग से कराया जा रहा है। उक्त कार्य संपन्न होने के बाद विद्युत शवदाह गृह की सुविधा शहरवासियों को मिलना शुरू हो जाएगी। सीएमओ ने बताया कि अभी विद्युत शवदाह गृह का सेवा शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है, परिषद की बैठक में इसका निर्णय होगा। यदि सेवा शुल्क लिए जाने पर सहमति बनेगी तो यह शुल्क इस तरह से निर्धारित किया जाएगा कि लोगों को शुल्क देने में परेशानी न हो। गौरतलब है कि विद्युत शवदाह गृह शुरु होने से लोगों को न सिर्फ बारिश के मौसम में अंत्येष्टि करने में सुविधा होगी बल्कि अंत्येष्टि में इस्तेमाल होने वाली लकड़ी की भी बचत होगी।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here