Home डेली न्यूज़ शहीद जितेन्द्र ङ्क्षसह खेल उद्यान का एसपी ने किया लोकार्पणखेल

शहीद जितेन्द्र ङ्क्षसह खेल उद्यान का एसपी ने किया लोकार्पणखेल

53
0
Jeevan Ayurveda

उद्यान में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल मैदान एवं झूला, फिसलपट्टी, डमाडम, चकरी झूला एवं टहलने के लिए ट्रैक

छतरपुर। सिविल लाइन पुलिस आवासीय परिसर की रिक्त भूमि में पुलिस परिवार के लोगों, बच्चों के खेल एवं टहलने के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित खेल उद्यान का निर्माण किया गया। निर्माणाधीन उद्यान का वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी निरंतर किया जाता रहा है। निर्माण में पुलिस बल द्वारा श्रमदान किया जाता रहा है।शुक्रवार को छतरपुर पुलिस द्वारा शहीद हुए पुलिस जवान जितेंद्र सिंह की स्मृति में पुलिस आवासीय परिसर सिविल लाइन में निर्मित किए गए शहीद जितेंद्र सिंह खेल उद्यान का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस परिवार के बच्चों से वार्ता की गई, बच्चों ने उत्साह एवं प्रसन्नता के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं शारीरिक अभ्यास के बारे में बताया। साथ ही पुलिस परिवार को उद्यान एवं परिसर में साफ सफाई हेतु निर्देश दिए। तत्पश्चात उद्यान का फीता काटकर लोकार्पण किया गया, एवं बच्चों के साथ पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उद्यान में खेलकूद में भागीदारी की, संसाधनों का निरीक्षण किया।उद्यान में क्रिकेट पिच, वॉलीबॉल, फुटबॉल मैदान सहित टहलने के लिए ट्रैक की व्यवस्था है। बच्चों के लिए झूला, फिसलपट्टी, डमाडम, चकरी झूला, इत्यादि की व्यवस्था है। आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, डीपीओ प्रवेश अहिरवार, नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा, रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक वाल्मीकि चौबे, सूबेदार प्रभा सिलावट, पुलिस परिवार एवं बच्चे सम्मिलित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here