Home डेली न्यूज़ पुलिस ने अवैध हथियार लिए आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध हथियार लिए आरोपी को किया गिरफ्तार

50
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। रात्रि भ्रमण के दौरान थाना गढ़ी मलहरा पुलिस को ग्राम उजरा महोबा रोड उर्मिल नदी के पास एक व्यक्ति के अवैध हथियार सहित होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर युवक का ेपकड़ा। आरोपी के पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक कारतूस बरामद किया गया। आरोपी रामसिंह यादव पिता नंदकिशोर यादव निवासी ग्राम सौरा थाना ओरछा रोड को अभिरक्षा में लेकर थाना गढ़ी मलहरा में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आदतन अपराधी राम सिंह यादव के विरुद्ध हत्या का प्रयास, अवैध हथियार, दुष्कर्म, मारपीट जैसे 8 अपराध पूर्व से दर्ज हैं, थाना ओरछा रोड के दो अपराधों में फरार स्थाई वारंटी था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। विवेचना कार्यवाही जारी है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गढ़ी मलहरा सुरभि शर्मा, प्रधान आरक्षक जनक सिंह, प्रदीप तिवारी, रमाकांत रावत, हजरत अली एवं आरक्षक दशरथ की भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here