
मंत्री से जुड़े गुण्डे पर नहीं हो रही कार्यवाही
छतरपुर। जिला अस्पताल में बुधवार को लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ेरी में रहने वाले एक युवक को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया। युवक का नाम जीतेन्द्र मिश्रा है। जीतेन्द्र ने मीडिया को बताया कि उसके साथ रास्ते में रोककर क्षेत्र के दबंगों के द्वारा पुरानी रंजिश पर मारपीट की गई है।जीतेन्द्र मिश्रा ने आरोप लगाए हैं कि आरोपी पप्पू गर्ग, रज्जन शुक्ला, सत्यम तिवारी, दीपू तिवारी, बबलू मिश्रा सहित 8 लोगों ने अंधियारी बारी तिराहे के समीप उसकी बाईक को रोककर उसे बुरी तरह पीट डाला। आरोपियों ने लाठियों और बंदूक की बटों से मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। जीतेन्द्र मिश्रा के मुताबिक सभी आरोपी राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार से जुड़े हैं इसलिए उनके विरूद्ध पुलिस भी कोई कार्यवाही नहीं करती।









