Home डेली न्यूज़ एटीएम में चोरी के प्रयास के फरार इनामी बदमाश को पुलिस ने...

एटीएम में चोरी के प्रयास के फरार इनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ा

32
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। 14 दिसम्बर 2023 की रात्रि करीब 02 बजे गश्त के दौरान एटीएम स्थल गुलगंज में चोरी के उद्देश्य से चोरों द्वारा एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ एवं नजदीकी एटीएम के सुरक्षा गार्ड से भी छीना झपटी संबंधी सूचना पर पुलिस टीम एटीएम स्थल पर शीघ्र ही पहुंची थी। पुलिस को आता देख चोरी की फिराक में आरोपी चोर घटना स्थल से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे। आरोपियों द्वारा आकस्मिक पुलिस सेवा डायल 100 का फर्जी इवेंट लेकर पुलिस को गुमराह किया गया था। थाना गुलगंज में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था एवं पुलिस टीम द्वारा 5 आरोपियों मूलचंद अहिरवार पिता शिवदीन, सचिन अहिरवार पिता हरलाल, दीपक अहिरवार पिता पंचू, पुष्पेंद्र अहिरवार पिता प्यारेलाल, देवेंद्र राजपूत पिता राम चरण को घटना के 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्तों द्वारा दिनांक 19 जुलाई 2023 को गुलगंज में चोरी करने के उद्देश्य से एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ करना भी स्वीकार किया गया था। घटना में प्रयुक्त संसाधन, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, लोहे का पाइप एवं दो मोटर साइकिल पुलिस ने जब्त की थी। मामले में फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस टीम ने फरार आरोपी सुनील अहिरवार पिता गनेशा अहिरवार निवासी ग्राम पिपरा को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया है। अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गुलगंज गुरूदत्त शेषा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here