Home डेली न्यूज़ सड़क हादसे पिता की मौत, पुत्र घायल

सड़क हादसे पिता की मौत, पुत्र घायल

47
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गुलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझगुवां के समीप शनिवार को हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाईक से जा रहे पिता-पुत्र घायल हुए थे, जिनमें से पिता की मौत हो चुकी है और पुत्र गंभीर रूप से घायल है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पड़ोसी जिले दमोह के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहड़ का रहने वाला कोमल पुत्र मोहन बंसल उम्र 48 वर्ष अपने पुत्र रतन और निरपत के साथ छतरपुर जिले के एक धार्मिक स्थल पर गया था। यहां से वापिस अपने घर जाने के दौरान सागर रोड पर गुलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझगुवां के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाईक उनसे टकरा गई। इस दुर्घटना में कोमल और रतन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल रवाना किया लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही कोमल बंसल ने दम तोड़ दिया। जबकि रतन का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here