
खजुराहो। नगर के मेला ग्राउंड में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। गत रोज क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटैरिया ने टूर्नामेंट का रिबिन काटकर शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच महाराजपुर और बिजावर के बीच खेला गया। बिजावर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए थे, जिसके जवाब में महाराजपुर की पूरी टीम 100 रन ही बना सकी तथा बिजावर ने यह मैच 80 रनों से जीत लिया। उद्घाटन अवसर पर नगर परिषद खजुराहो के अध्यक्ष अरुण कुमार पप्पू अवस्थी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि आसाराम पाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह बघेल, व्यापारी संघ के अध्यक्ष नरेश सोनी, भैया जी अचनार सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान पर मौजूद रहे।






