Home डेली न्यूज़ पंप चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंप चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। थाना बमनौरा पुलिस ने ग्राम मनकपुरा में खेत से सिंचाई के लिए उपयोग होने वाली पानी की मोटर चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई 3 हॉर्स पावर की पानी की मोटर, जिसकी कीमत लगभग 25 हजार बताई गई है, बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार ग्राम मनकपुरा निवासी फरियादी ग्यादीन यादव ने अपने खेत से सिंचाई की मोटर चोरी होने की शिकायत थाना बमनौरा में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत चोरी का मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। संदेहियों से पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ग्राम मनकपुरा निवासी लखन यादव पिता तुलसी यादव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई 3 हॉर्स पावर की पानी की मोटर बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बमनौरा उप निरीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय, सहायक उप निरीक्षक के.एल. वर्मा, प्रधान आरक्षक राममिलन तथा आरक्षक कृष्ण प्रताप सिंह, सुरेंद्र रजक, उमाशंकर और विजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here