Home डेली न्यूज़ बमीठा-पन्ना रोड पर कार-बाइक की भिड़ंत, सगे भाई की मौत, दूसरा गंभीर...

बमीठा-पन्ना रोड पर कार-बाइक की भिड़ंत, सगे भाई की मौत, दूसरा गंभीर घायल

1
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। बमीठा-पन्ना रोड पर पेट्रोल पंप के पास रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका सगा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से बमीठा से अपने गांव पलकोंहा जा रहे थे। इसी दौरान पन्ना की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 के आरक्षक भानू पटेल एवं पायलट कन्हैया मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बमीठा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने परमलाल आदिवासी पिता हक्कू आदिवासी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल बाबूलाल आदिवासी पिता हक्कू आदिवासी को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि मृतक और घायल दोनों सगे भाई एवं पलकोंहा गांव के निवासी हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here