Home डेली न्यूज़ ब्लैकमेलिंग कर ऑनलाइन ठगी करने वाले पांच हजार के दो इनामी आरोपी...

ब्लैकमेलिंग कर ऑनलाइन ठगी करने वाले पांच हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

4
0
Jeevan Ayurveda



मुख्य आरोपी पहले ही हो चुका था गिरफ्तार

छतरपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने साइबर ब्लैकमेलिंग और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में पांच-पांच हजार के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी रनमत सिंह यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन, सिम कार्ड और 1.50 लाख नकद जब्त कर चुकी थी। यह मामला वर्ष 2025 में एक युवती को फर्जी रील वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और पैसों की मांग से जुड़ा है, जिस पर कोतवाली थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बबलू उर्फ रामकुमार यादव निवासी ग्राम खौरियाना थाना कटेरा, जिला झांसी तथा सल्ला उर्फ रितिक यादव निवासी ग्राम खौरियाना थाना कटेरा, जिला झांसी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मामले में शामिल एक अन्य इनामी आरोपी की तलाश जारी है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक नेहा गुर्जर, थाना अलीपुरा प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र सोनी, उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह जादौन तथा पुलिस और साइबर टीम के अन्य सदस्यों द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध और ब्लैकमेलिंग में शामिल आरोपियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here