Home डेली न्यूज़ राजनगर के कुरेला का कुपोषित बच्चा जगन स्वास्थ्य विभाग की मेहनत से...

राजनगर के कुरेला का कुपोषित बच्चा जगन स्वास्थ्य विभाग की मेहनत से हुआ सुपोषित

70
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। राजनगर ब्लॉक के ग्राम कुरेला से पोषण पुनर्वास केन्द्र राजनगर में 1अगस्त 2024 को  आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जगन नाम के बच्चे को एडमिशन कराने लेकर आई बच्चा संयुक्त परिवार में रहता है। किंतु गांव में रोजगार के अभाव के कारण माता-पिता पलायन करके अन्य महानगरों में दिहाड़ी मजदूरी करने जाते हैं। इस दौरान बच्चे भी उनके साथ जाते हैं पलायन के कारण परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता क्योंकि समय-समय पर यह लोग अपने गांव आते जाते रहते हैं ऐसा ही ये एक परिवार है जो तीन माह पूर्व गांव आया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने जब बच्चे को देखा उसका वजन एवं लंबाई नापी तो कुपोषित पाए जाने पर बच्चे को सी सैम कार्यक्रम में दर्ज किया। साप्ताहिक फॉलोअप में बच्चे का वजन स्थिर रहा तब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने माता-पिता को बच्चे को एन आर सी में भर्ती कराने की समझाइस दी जिसे माता-पिता ने गंभीरता से नहीं लिया।
इस दौरान बच्चे का वजन गिरने लगा तो बच्चे की वी एच एन डी के दौरान ए एन एम ने भूख की जांच की जिसमें बच्चा फेल हुआ बच्चे को कुपोषण की स्थिति में भूख नहीं लग रही थी। इसी दौरान बच्चा डायरिया से भी पीडि़त हो गया और बीमार हो गया तो मां बाप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के एनआरसी राजनगर लेकर आये। बच्चे की मां से बात करने पर ज्ञात हुआ की पूरा परिवार अशिक्षित है भोजन में अधिकतर उनके घर में सब्जी रोटी ही बनती बच्चे को खाना तो मिलता किंतु समय और मात्रा उचित नहीं थी। एनआरसी आने पर जगन की सारी जांचों से एमपी, एचबीएचआईवी एक्स-रे मानटोक्स आदि करवाई गई। एफडी के द्वारा भूख की जांच की गई। जगन की खुराक एफ 75 की उचित मात्रा के साथ आहार से प्रारंभ की गई सावधानी पूर्वक निगरानी की गई आठवें दिन जगन मिश्रित आहार लेने की स्थिति में आ गया है। प्रतिदिन एम ओ द्वारा स्वास्थ्य की निगरानी की गई एफ डी द्वारा वजन की निगरानी एवं एन आर सी टीम द्वारा सतर्कता पूर्वक देखभाल की गई जिससे बच्चे की स्थिति में सुधार देखकर और समझाइस देने बच्चे की मां भी अधिक सजग होकर बच्चे को मनोयोग से आहार खिलाने लगी एफ डी द्वारा प्रतिदिन साफ सफाई उचित आहार परिवार नियोजन बच्चे के साथ खेलना वजन की बढ़ोतरी आदि परामर्श दिए गए 16 दिन की एन आर सी टीम की देखभाल और इलाज से जगन स्वास्थ्य होकर एन आर सी राजनगर से घर चला गया,इस दौरान राजनगर बीएमओ यशवंत बामौरिया ने जगन का लगातार फालोअप लिया और जगन के स्वास्थ की देखभाल करने वाली टीम की प्रशंसा की। उन्होंने सभी आशा कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से अपने अपने क्षेत्र में इसी तरह सजगता से कुपोषण की समस्या के निदान करने के लिए प्रेरित किया। घर जाते वक्त जगन के माता पिता को 4 फालोअप करवाने की समझाइए दी गई घर जाते समय जगन और उसके माता-पिता के चेहरे पर खुशी और एन आर सी पर विश्वास की चमक थी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here