चार धाम यात्रियों ने पिया प्याऊ का जल:-
चार धाम की यात्रा करने वाले यात्रियों ने पवित्र मंत्र पढ़कर प्याऊ खोले जाने पर दी शुभकामनाएं दी एवं पानी पीने के साथ साथ रास्ते के लिए भी बोतलो में भरकर ले गए।
छतरपुर, इन दोनों अत्यधिक गर्मी देखी जा रही है जिसमें लोगों की सर्वाधिक आवश्यकता पीने के पानी की है। इसी को देखते हुए छतरपुर सिविल सोसाइटी द्वारा प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के सहयोग एवं भारतीय उत्तर मध्य रेलवे छतरपुर की देखरेख में एक निशुल्क मटका प्याऊ का शुभारंभ सीएचएमओ डॉ. आर पी गुप्ता, बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, आकाशवाणी सहायक निदेशक विनोद पुष्पद, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन वीपी सिंह एवं साहित्यकार प्रो. सुरेंद्र सिन्हा, डॉ सुनील शर्मा एवं आलोक टिकरिया के मुख्य आतिथ्य में यात्रियों को मीठा शरबत पिलाकर किया गया।
सिविल सोसाइटी के संयोजक समाजसेवी शंकर लाल सोनी एवं पंकज कुमार जैन ने बताया कि राहगीरों को इस भीषण गर्मी में पीने का जल सार्वजनिक स्थानों पर आसानी से उपलब्ध हो सके इसी उद्देश्य के साथ संस्था द्वारा शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर न केवल निशुल्क प्याऊ खोली गयी है बल्कि निरंतर स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके इसकी भी व्यवस्था की गयी है। छतरपुर रेलवे स्टेशन पर प्याऊ में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन के मेंटेनेंस अधिकारी संतोष तिवारी के कार्यों की सराहना की गयी।
इस अवसर पर सुधीर जैन मुन्ना भैया एम दी सन्मति स्कूल, रेलवे वाणिज्य प्रभारी स्वतंत्र पाटकर, डॉ स्वतंत्र शर्मा श्री लालकड़क्का रामलीला समिति, कवि अवनीन्द्र खरे तुलसी साहित्य परिषद, आर पी कुरील, इं. जेपी भट्ट श्री राम नाम मंडल, रामजी अग्रवाल श्री रामनाम मंडल, प्रमोद खरे जनरसोई, रामकिशोर गुप्ता श्री राम जानकी मंदिर,दिल्लाराम,काशी प्रसाद राजेन्द्रअहिरवार, एल एल पटेरिया आदि उपस्थित रहे एवं रेल यात्रियों को मटका शीतल पेयजल पिलाकर समाजिक परमार्थ सेवार्थ कार्य का प्रेरणादायक जन संदेश दिया।










