Home डेली न्यूज़ पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

35
0
Jeevan Ayurveda

मृतिका के माता-पिता ने दामाद पर लगाए गंभीर आरोप

छतरपुर। गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम झदवां में एक महिला ने अपने पति से विवाद होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष का आरोप है कि दामाद के किसी अन्य महिला से नाजायज संबंध थे, जिस कारण से दोनों के बीच विवाद होता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं कि बल्कि दामाद ने उसकी हत्या कर फांसी पर लटकाया है। मृत अवस्था में महिला को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।झदवां निवासी जगत प्रजापति ने बताया कि बीते रोज किसी बात को लेकर उसका पत्नी रुची प्रजापति उम्र 23 वर्ष के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद गुस्से में रुची ने कमरे को अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। जब घर के सदस्यों ने रुचि को फांसी लगाते हुए देखा तो वे दरवाजे को तोड़कर अंदर पहुंचे लेकिन जब तक गेट को तोड़ा गया तब तक रुची फंदे पर झूल चुकी थी। जगत आनन-फानन में पत्नी को फंदे से उतारकर सीधे जिला अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को मृतिका रुची का पोस्टमार्टम किया गया। जगत ने बताया कि उसका एक 11 महीने का बच्चा है। मृतिका के माता-पिता ने दामाद पर लगाए गंभीर आरोपजिला अस्पताल में मृतिका रुची के पिता लखन प्रजापति और मां रूपा प्रजापति ने अपने दामाद जगत प्रजापति पर गंभीर आरोप लगाए। छतरपुर के पठापुर रोड पर रहने वाले पिता लखन प्रजापति ने बताया कि 11 दिसंबर 2021 को उसने अपनी बेटी रुची का विवाह झदवां निवासी जगत प्रजापति के साथ कराया था। शुरुआत में जगत के द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को परेशान किया गया। इसके बाद जगत ने झांसी की रहने वाली कंचन नाम की लड़की से नाजायज संबंध बना लिए, जिससे वह फोन पर बात करता है। इसी बात को लेकर रुची बेहद परेशान थी और दोनों बीच झगड़े हो रहे थे। लखन प्रजापति ने कहा कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि जगत ने उसकी हत्या कर उसे फंदे पर लटकाया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here