Home डेली न्यूज़ तरमीम और सीमांकन के लिए एक साल से भटक रहा किसान

तरमीम और सीमांकन के लिए एक साल से भटक रहा किसान

72
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गौरिहार तहसील के ग्राम मुड़हरा निवासी चंद्रपाल कुशवाहा ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचकर पटवारी की लापरवाही के खिलाफ आवेदन सौंपा। चंद्रपाल ने बताया कि उनकी स्वामित्व वाली भूमि की तरमीम और सीमांकन न होने से वे एक साल से परेशान हैं।
चंद्रपाल कुशवाहा ने बताया कि मौजा मुड़हरा में उनकी स्वामित्व की भूमि पर वे काबिज होकर कृषि कार्य कर रहे हैं। इस भूमि पर बटा नंबर कायम है, जिसकी तरमीम वे लालस्याही से कब्जानुसार करवाना चाहते हैं। तरमीम न होने के कारण अस्थायी सीमा निर्धारित नहीं हो पा रही, और सीमांकन भी अटका हुआ है। उन्होंने कलेक्टर से मांग की कि उनके आवेदन को स्वीकार कर भूमि की तरमीम और सीमांकन का आदेश जारी किया जाए। चंद्रपाल ने बताया कि पटवारी की लापरवाही से मैं एक साल से परेशान हूँ। दो बार अधिकारियों को आवेदन दे चुका हूँ, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here