
नवीन भवन का भव्य शुभारंभ सम्पन्न
छतरपुर। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ईशानगर के 30 बिस्तरीय नवीन भवन का शुभारंभ राजेश शुक्ला विधायक बिजावर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। नवीन भवन का निर्माण लो.नि.वि. पी.आई.यू. छतरपुर द्वारा 4.58 करोड़ की लागत से हुआ है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आर.पी. गुप्ता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी छतरपुर द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ने अपने उद्बोधन में नवीन भवन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ईशानगर के चहुमुंखी विकास हेतु लोकसभा चुनाव उपरान्त जैसे ही विधायक निधि प्राप्त होती है सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ईशानगर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी। विधायक द्वारा आकस्मिक सेवाओं हेतु एम्बुलेंस वाहन के वाहन चालक अशफाक हुसैन को चाबी सौंपी गई साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ईशानगर के 30 बिस्तरीय नवीन भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष के.डी. गोस्वामी, सरपंच श्रीमती निधि मिश्रा, रमेश रिछारिया, किंकर जी, डॉ. अजय चौधरी, डॉ. देवेश, डॉ. रामकित पाल, डॉ. शार्वी त्रिपाठी, आर.जी. अहिरवार खण्ड विस्तार प्रशिक्षक, एन.एन. तिवारी, एस.के. तिवारी, श्री सानिध्य तिवारी, रामाधीन मिश्र, महेन्द्र अहिरवार, पुष्पेन्द्र राजपूत, अनूप शर्मा, श्रीमती मोनिका पाठक, नवीन शर्मा, नर्सिंग ऑफीसर, कम्युनटी हेल्थ ऑफीसर, ए.एन.एम., आशा पर्यवेक्षक, आशा कार्यकर्ता सहित गणमान्य क्षेत्रवासी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ईशानगर का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. गिरीश साहू खण्ड चिकित्सा अधिकारी ईशानगर द्वारा धन्यवाद व्यक्त किया गया।








