Home डेली न्यूज़ खजुराहो तक चलाई जाए भोपाल ओरछा वंदे भारत: विकास यादव

खजुराहो तक चलाई जाए भोपाल ओरछा वंदे भारत: विकास यादव

28
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। लखनऊ से भोपाल के लिए प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन को जहां खजुराहो, छतरपुर, टीकमगढ़ होकर चलाए जाने की मांग स्थानीय नागरिकों एवं समाजसेवियों द्वारा की जा रही है, तो वहीं स्थानीय बीजेपी नेता विकास यादव ने भोपाल से ओरछा तक प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन को भी ओरछा के साथ ही खजुराहों से जोडऩे की मांग रखी है। हालांकि वंदे भारत ट्रेनों का सामान्य यात्रियों का कितना लाभ मिलेगा, यह सवाल भी जानकारों द्वारा उठाया जाता रहा है। बताया गया है कि टीकमगढ़, खजुराहो एवं छतरपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों की कमीं बनी हुई है, जबकि झांसी रेल मार्ग की व्यवस्तता किसी से छुपी नहीं है। बीजेपी नेता विकास यादव ने ओरछा और खजुराहों को राजधानी से जोडऩे के लिए वंदेभारत को उपयोगी बताया है। बताया गया है कि भोपाल से ओरछा तक चलाई जाने वाली प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन को खजुराहो तक चलाए जाने की मांग को लेकर भाजपा नेता विकास यादव ने महाप्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखा है। पत्र में श्री यादव ने लिखा है कि जानकारी प्राप्त हुई है कि रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भोपाल से ओरछा तक नई वंदे भारत ट्रेन को चलाए जाने का प्रस्ताव है तो इसमें मेरा अनुरोध है कि यदि भोपाल से ओरछा तक चलाई जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को खजुराहो तक बढ़ा दिया जाये तो इससे राजधानी भोपाल श्रीराम राजा सरकार की पावन नगरी ओरछा के साथ दृसाथ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो से भी जुड़ सकेगा। उन्होंने कहा है कि दोनों ही विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों से भोपाल की सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। भोपाल से ओरछा तक यह प्रस्तावित ट्रेन मात्र 302 किलोमीटर का सफर तय करेगी, जबकि यदि इस ट्रेन को खजुराहो तक बढ़ा दिया जाता है तो यह ट्रेन 493 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और यह दूरी वंदे भारत ट्रेन के लिए ज्यादा भी नहीं है। श्री यादव ने कहा है कि भोपाल से वाया ओरछा होते हुए खजुराहो तक इस ट्रेन के चलने से दो विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भोपाल से सीधा जुड़ाव होगा, जिससे धर्मप्रेमियों, पर्यटकों के साथ आम यात्रियों को भी बेहतर एवं द्रुत गति की रेल सेवा का लाभ मिल सकेगा। श्री यादव ने उम्मीद जताई है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मंशानुरूप दोनों ही पर्यटन स्थलों को विश्व धरोहर के रूप में विकसित करने की दिशा में रेलवे द्वारा आवश्यक रूप से सकारात्मक कदम उठाया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here