टीकमगढ़। इन दिनों आसमान से जहां आग बरस रहीं है। गर्म हवाओं ने डेरा जमा रखा है। आम आदमियों में घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है। ऐसे में भी नगर पालिका कर्मचारी सडक़ों पर सफाई अभियान चलाकर नालियों को साफ करने में लगे हैं। नगर पालिका द्वारा इन दिनों अभियान चलाकर गर्मियों के बाद भी सफाई कर बारिश के मौसम में होने वाली असुविधा से निबटने के प्रयास किए जाने लगे हैं। लोगों ने पालिका के अभियान की जहां सराहना की है, वहीं नपा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा का भी भरपूर ख्याल रखे जाने पर बल दिया है। मुहल्लावासियों एवं समाजसेवियों को भी चाहिए कि वह तेज धूप और गर्मी में कार्य करने वाले कर्मचारियों का ख्याल रखें। बताया गया है कि डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रींमति अंजली शर्मा के निकाय में कार्य कर रहे समस्त ठेकेदारों की बैठक बुलाई गई, जिसमें समस्त ठेकेदारों से निर्माण कार्यो के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। ठेकेदारों की समस्याओं को भी सुना एवं ठेकेदारों के द्वारा लिये गये कार्यो के अनुबंध समय सीमा कराने एवं कार्य को टेण्डर की समय सीमा में पूर्ण करने निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान नगर पालिका उपयंत्री अजय दीक्षित, दीपक विश्वकर्मा नगर पालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें एवं शहर मे चलाए जा रहे नाली अभियान के तहत वार्ड न 14 तमरयाई गली की लगभग 200 मीटर नाली की सफाई करायी गई एवं कचरा उठवाया गया। इसी प्रकार वार्ड न 11 कादरी मस्जिद पूर्व पार्षद खालिद की गली में नाली की लगभग 300 मीटर नाली की सफाई करायी गई। बताया गया है कि वार्ड न 7 अहिरवार बस्ती की लगभग 400 मीटर सभी नालियों की सफाई कराई गई। बताया गया है कि वार्ड 11 सुनील यादव के घर से कुरयाना मुहल्ला रूस्तम वाली गली कान्ह प्लेस के पास तक की लगभग 500 मीटर नाली की सफाई करायी गई। वार्ड न 15 मुर्गा वालीं गली लुकमान चौराहे से सेल सागर तक की लगभग 300 मीटर नाली की सफाई करायी गई। वार्ड 12 नूतन बिहार कॉलोनी सरकारी स्कूल के पास से निशा तोमर के घर तक की लगभग 400 मीटर नाली की सफाई कराई गई एवं शिव मंदिर और बगल वालीं गली का कचरा उठवाया गया। वार्ड न 08 कुमार मेडिकल से मुकेश लॉज के सामने तक की लगभग 200 मीटर नाली की सफाई करायी गई एवं अन्य वार्डो मे विशेष सफाई कराई गई एवं नाली साफ करा कर नाली का कचरा उठवाया गया एवं डिवाइडर के अंदर सफाई कराई गई। नगर पालिका परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की लोगों ने सराहना की है।









