Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ पुलिस कप्तान की कुशल रणनीति एवं योजना के चलते मिली कामयाबी-चोरी...

टीकमगढ़ पुलिस कप्तान की कुशल रणनीति एवं योजना के चलते मिली कामयाबी-चोरी गई ट्रॉली और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर सहित दो आरोपी गिरफ्तार

21
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। जिले के पुलिस कप्तान मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में थाना बल्देवगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने यहां ट्रॉली चोरी के 02 आरोपी गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की। बताया गया है कि मुखबिर सूचना और तकनीकी सहायता से ट्रॉली चोरी का पर्दाफाश किया जा सका है। बल्देवगढ़ पुलिस को मिली कामयाबी पर लोगों ने खुशी जाहिर की है। बताया गया है कि पुलिस ने चोरी गई ट्रॉली बरामद कर ली है। इन दिनों पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जहां लापता युवक-युवतियों को खोजने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, तो वहीं यातयात व्यवस्था को दुरूस्त करने में किसी प्रकार की कमीं नहीं छोड़ी जा रही है। एसपी श्री मंडलोई द्वारा चोरी के मामलों पर गंभीरता दिखाते हुए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा है। एसपी के निर्देशों का पालन करते हुए अब तक थाना बल्देवगढ़ प्रभारी चंदन शाक्य द्वारा अनेक मामलों का खुलासा कर इलाके में अमन शांति बनाए रखने में कामयाबी हासिल की है। यहां बता दें कि श्री शाक्य ने चौकी देरी प्रभारी रहते हुए भी अनेक शातिर आरोपियों को हवालात तक पहुंचाने में सफलता पाई थी। बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्र में मुखबिर तंत्र मजबूत करनेए सघन पेट्रोलिंग करने तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बल्देवगढ़ पुलिस को ट्रॉली चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। बताया गया है कि 18 मई 2026 को फरियादी अजय सिंह लोधी पिता राजाराम लोधी उम्र 27 वर्ष निवासी लडवारी थाना बल्देवगढ़ द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 10 मई 2026 की रात्रि लगभग 10 बजे घर के पास खेत में बने बेड़ा में रखी ट्रॉली को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना बल्देवगढ़ में अपराध क्रमांक 206/26 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बल्देवगढ़ उप निरीक्षक चंदन शाक्य के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपियों की पहचान कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान दिनांक 19 मई 2026 को आरोपी दिनेश लोधी पिता चिंतामन लोधी उम्र 30 वर्ष निवासी लडवारी थाना बल्देवगढ़ एवं मोनू प्रसाद लोधी पिता भागीरथ लोधी उम्र 27 वर्ष निवासी नैनवारी थाना बुड़ेरा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पंूछतांछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा ट्रॉली चोरी करना स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी गई ट्रॉली एवं घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय टीकमगढ़ में पेश किया गया। उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी बल्देवगढ़ उप निरीक्षक चंदन शाक्य, प्रधान आरक्षक राज बहादुर शर्मा, प्रधान आरक्षक रविन्द्र यादव, आरक्षक केशव राजपूत, पंकज खरे, नीरज पाल, मनोज जाटव एवं शिवकुमार मोरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here