Home डेली न्यूज़ अधिवक्ता जितेंद्र व्यास के समर्थन में वकीलों ने भरी हुंकार

अधिवक्ता जितेंद्र व्यास के समर्थन में वकीलों ने भरी हुंकार

16
0
Jeevan Ayurveda


संगोष्ठी में मुख्य रूप से राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य पद के प्रत्याशी जितेन्द्र व्यास के समर्थन में अधिवक्ताओं ने एकजुटता प्रदर्शित की। इस दौरान छतरपुर के साथ-साथ टीकमगढ़ और पन्ना जिले से भी बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए, जिन्होंने श्री व्यास के पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, सचिव अनिल द्विवेदी, उपाध्यक्ष लखन दुबे, कोषाध्यक्ष आशीष पटैरिया और महिला उपाध्यक्ष रश्मि यादव सहित कई वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए एक मजबूत और प्रभावी प्रतिनिधित्व अनिवार्य है। एकता के माध्यम से ही अधिवक्ता हितों की पैरवी को नई दिशा दी जा सकती है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here