Home डेली न्यूज़ रैली निकालकर की गई छतरपुर को राममय करने की अपील

रैली निकालकर की गई छतरपुर को राममय करने की अपील

35
0
Jeevan Ayurveda

प्रताप नवयुवक संघ ने शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा
छतरपुर। आज अयोध्या में भगवान श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का अभूतपूर्व आयोजन होगा, जिसको लेकर संपूर्ण देश में उत्साह का माहौल है। रामभक्तों द्वारा आज के दिन को ऐतिहासिक बनाने की मंशा से विविध आयोजन किए जा रहे हैं। रविवार को छतरपुर शहर में प्रताप नवयुवक संघ के तत्वावधान में विशाल शोभायात्रा निकालकर शहरवासियों से छतरपुर को आज राममय करने की अपील की गई। प्रताप नवयुवक संघ के सदस्य आशीष ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ छतरपुर के प्रताप सागर तालाब पर स्थित श्री पंचदेव सरकार हनुमान मंदिर से हुआ। इसके बाद शोभायात्रा महल तिराहा, छत्रसाल चौक, आकाशवाणी तिराहा, बस स्टैंड, हटवारा, चौक बाजार होते हुए पुन: मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान आम जनमानस से आज 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में दीप जलाने, भगवा ध्वज लहराने और धार्मिक कार्यक्रम करने की अपील की गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की झांकी और मातृशक्ति द्वारा एक समान वेशभूषा में किया गया नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। उल्लेखनीय है कि श्री पंचदेव सरकार हनुमान मंदिर में आज सुबह 10 बजे अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का एलईडी पर लाइव प्रसारण किया जाएगा और शाम 4 बजे से मंदिर परिसर में भजन संध्या तथा विशाल भंडारे का आयोजन होग

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here