Home डेली न्यूज़ बाबा साहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती पर छतरपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

बाबा साहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती पर छतरपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

20
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर छतरपुर के पन्ना नाका स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस अवसर पर बीजेपी नेत्री अंकिता विश्वकर्मा, बॉबी राजा गठेवरा, अवधेश यादव, गिरजा पाटकर एवं देवेंद्र अनुरागी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने और देश के संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here