Home डेली न्यूज़ जहरीले सांप के काटने से बुजुर्ग की मौत

जहरीले सांप के काटने से बुजुर्ग की मौत

25
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के बंसिया थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के काटने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान अच्छेलाल कुशवाहा के रूप में हुई है।मंगलवार रात करीब 10 बजे अच्छेलाल कुशवाहा घर में खाना खाने के बाद सो रहे थे, तभी अचानक सांप ने उन्हें काट लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत बुजुर्ग को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह शव को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here