Home डेली न्यूज़
86
0
Jeevan Ayurveda

चंदला। नगर के चंदला-बछौन मार्ग पर 10 करोड़ 94 लाख 21 हजार की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होने जा रहा है, जिसका भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक और वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उनके साथ जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ आरपी गुप्ता और लवकुशनगर बीएमओ डॉ एसपी शाक्यवार विशेष रूप से उपस्थित रहे।भूमिपूजन करने के बाद राज्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग कर रहे थे, जिसे पूरा करते हुए आज यह भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही भवन बनकर तैयार होगा और लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उल्लेखनीय है कि करोड़ों की लागत से बन रहे इस भवन में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए रहने की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। 30 बिस्तर की क्षमता वाले इस स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की देखभाल के लिए 10 डॉक्टर पदस्थ किए जाएंगे। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ आरपी गुप्ता ने बताया कि उक्त भवन तैयार होने के बाद मरीजों को चंदला में ही अल्ट्रासाउण्ड, सोनोग्राफी, एक्स-रे आदि की सुविधा मिलेगी।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here