Home डेली न्यूज़ अमावस्या पर जटाशंकर में दिखा भक्तों का सैलाब

अमावस्या पर जटाशंकर में दिखा भक्तों का सैलाब

40
0
Jeevan Ayurveda

रिमझिम बारिश के बीच किया गया भोलेनाथ का जलाभिषेक

छतरपुर। सावन माह की पहली अमावस्या के अवसर पर बुंदेलखंड का केदारनाथ कहे जाने वाले जटाशंकर धाम में भक्तों का सैलाब देखने को मिला। लाखों शिवभक्तों ने जटाशंकर पहुंचकर रिमझिम बारिश के बीच भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और अच्छी बारिश, सुख-समृद्धि तथा खुशहाली के लिए कामना की।बताया गया है कि शनिवार की रात से ही भक्त जटाशंकर धाम पहुंचने लगे थे, जिनके द्वारा आधी रात से ही भोलेनाथ की आराधना शुरु कर दी गई। सुबह 4 बजे से शुरु हुआ जलाभिषेक का दौर रविवार को पूरे दिन चला। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल-बम के उद्घोष से गुंजायमान रहा। वहीं पूरे परिसर में जगह-जगह भजन-कीर्तन और भंडारे भी चलते रहे जहां दिन भर में एक लाख से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। चूंकि जटाशंकर मंदिर प्रकृति से घिरा हुआ है, मंदिर के चारों मौजूद घने जंगल और ऊंचे पहाड़ हैं, जिस कारण से पूजा-अर्चना के बाद शिवभक्त पहाड़ों पर चढ़कर प्रकृति का आनंद लेते दिखाई दिए। भक्तों की सुरक्षा और उन्हें आसानी से भोलेनाथ के दर्शन हों, इसके लिए लोकन्यास श्री जटाशंकर धाम द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था बिजावर एसडीओपी के नेतृत्व में आसपास के थानों से आए पुलिस बल ने संभाली।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here