Home डेली न्यूज़ राजनगर थाने में आरोपी ने लगाई फांसी, अस्पताल ले जाते समय मौत

राजनगर थाने में आरोपी ने लगाई फांसी, अस्पताल ले जाते समय मौत

35
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस कस्टडी में एक आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम राजेश पटेल है जो कि इमलया गांव का रहने वाला बताया गया है उसे पुलिस ने धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर थाने में बंद किया गया था।घटना की भनक लगते ही पुलिस स्टाफ आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाने के भीतर हुई इस घटना ने पुलिस प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं और घटना की न्यायिक जांच की जा सकती है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here