Home डेली न्यूज़ डिप्टी सीएम और मंत्री के विरोध मे कांग्रेस का हल्ला बोल

डिप्टी सीएम और मंत्री के विरोध मे कांग्रेस का हल्ला बोल

120
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और सेना को लेकर मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह के विवादित बयानों के खिलाफ छतरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय से छत्रसाल चौराहे तक पुतला दहन के लिए नारेबाजी करते हुए जा रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी झड़प हो गई। पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की और प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार की।
प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेत्री दीप्ती पांडे ने कहा कि आज देश की एक-एक औरत शर्मिंदा है। भाजपा नेता सत्ता के मद में चूर होकर कुछ भी बोल रहे हैं। कर्नल सूफिया कुरैशी ने पूरे देश का मान बढ़ाया, लेकिन भाजपा नेताओं की असंवेदनशील भाषा और बयान देश को शर्मिंदा कर रहे हैं। उन्होंने विजय शाह के बयान को सेना और महिलाओं का अपमान बताते हुए दोनों नेताओं के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल, अनीस खान, दीप्ती पांडे, दीपांशु यादव, संतोष तिवारी, सरमन लाल मिश्रा, आदित्य सिंह, अनवरी खातून, नरेश पटेल, और सिया राम रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया, जिसकी कांग्रेस ने निंदा की।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here