छतरपुर। ब्रह्माकुमारी विश्वनाथ कॉलोनी एवं ब्रह्माकुमारी मेडिकल प्रभाग तथा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत महोबा रोड स्थित एस.के हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी रेखा बहन ने कहा कि नशा एक दिमागी बीमारी है और बार-बार होती रहती है। इसमें व्यक्ति हानिकारक दुष्परिणाम के बावजूद नशीले द्रव्य पदार्थों और मादक पदार्थों का सेवन करता रहता है। जिसके फल स्वरूप वह बुरी लत तथा आदतों का शिकार हो जाता है। राजयोग मेडिटेशन मन को नियंत्रित करता है और मनोबल को बढ़ाता है।इस अवसर पर बीके नम्रता बहन ने बताया आजकल नशीले पदार्थ भी कई तरह के निकले हैंद्य उन्होंने कहा कि शरीर को आदत पड़ जाती नशीले पदार्थ की लेकिन मन मजबूत होता है तो वह शरीर की कमजोरी के ऊपर विजय पा सकता है लेकिन यदि मन ही कमजोर हो जाए, मन ही आदि हो जाए नशीले चीजों का तो उसके लिए जागरूकता की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आजकल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज जैसे मोबाइल आदि की भी लत लग जाती है इस से भी छुटकारा पाने का कोई उपाय ढूंढना चाहिए। इसके लिए भी जागरूकता बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित स्कूल डायरेक्टर दिनेश रावत, उपनिदेशक विनीता पटेरिया एवं स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इस अवसर पर स्कूल के बालकों ने नशा मुक्त रहने की प्रतिज्ञा ली।










