Home डेली न्यूज़ छतरपुर जेल में देर रात खूनी संघर्ष, हालत गंभीर होने पर ग्वालियर...

छतरपुर जेल में देर रात खूनी संघर्ष, हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर

46
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। छतरपुर जिला जेल में शुक्रवार की रात करीब 2 बजे दो कैदियों के बीच गंभीर विवाद हो गया। इस घटना में हत्या के प्रयास (धारा 307) के मामले में 10 वर्ष की सजा काट रहा कैदी हकीम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गौरिहार अंतर्गत ग्राम कितपुरा निवासी हकीम सिंह हाल ही में लवकुशनगर जेल से ट्रांसफर होकर जिला जेल आया था। इसी दौरान दूसरे कैदी लक्खू माहेश्वरी ने सोते समय उस पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे हकीम सिंह को गंभीर चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने घायल कैदी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सुबह करीब 8:30 बजे उसकी हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।बताया जा रहा है कि आरोपी लक्खू माहेश्वरी पर पूर्व में भी कई गंभीर अपराध दर्ज हैं और उसका नाम एक पुलिस शॉर्ट एनकाउंटर मामले से भी जुड़ा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों के बीच हुए विवाद के कारणों की भी गहन पड़ताल की जा रही है। वहीं, जेलर दिलीप सिंह जाटव के कार्यकाल में जेल से जुड़े विवादों की कई घटनाएं सामने आने की बात कही जा रही है। जेल में बंद कैदियों के परिजनों ने भी सामान पहुंचाने के एवज में वसूली के आरोप लगाए हैं।इस पूरे मामले पर जेलर दिलीप सिंह जाटव का कहना है कि जेल में कोई संगठित हमला नहीं हुआ है। उनके अनुसार, कैदी हकीम सिंह सो रहा था, तभी आदतन अपराधी लक्खू ने उस पर पत्थर फेंक दिया। यह घटना रात करीब 2 बजे की है। घायल को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले यह जानकारी नहीं थी कि दोनों एक ही गांव के हैं और उनके बीच पुरानी दुश्मनी है। इस मामले में लक्खू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here