छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत देरी रोड स्थित कृष्ण कॉलोनी में शनिवार को एक 19 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान निशा कोरी पुत्री मुन्ना कोरी के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की तथा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।










