Home डेली न्यूज़ छतरपुर में सड़क हादसा: कार ने ई-रिक्शा को पीछे से मारी जोरदार...

छतरपुर में सड़क हादसा: कार ने ई-रिक्शा को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, 5 घायल

56
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में मेला ग्राउंड के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार में आ रही एक अर्टिका कार ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक नाबालिग बच्चा सहित तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं।घटना के अनुसार पटेल परिवार मेला देखकर ई-रिक्शा से अपने गांव पुर थाना महाराजपुर वापस लौट रहा था। अचानक पीछे से आ रही कार (क्र. एमपी 16 जेडके 6516) ने तेज गति से टक्कर मार दी। इस हादसे में सबसे ज्यादा चोट राजाबाई (पति कल्लू पटेल, उम्र 55 वर्ष) को आई, जिनका एक हाथ और एक पैर गंभीर रूप से टूट गया है। वहीं अनीता (पति राजबहादुर पटेल, उम्र 50 वर्ष) का एक पैर टूट गया है। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बाकी तीन घायलों (जिनमें एक नाबालिग बच्चा शामिल है) को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें महाराजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। 108 एंबुलेंस की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर घायलों को बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया।पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार कार चालक की तलाश कर रही है। ई-रिक्शा पूरी तरह से तबाह हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मेला के कारण सड़क पर आवागमन बढ़ा हुआ था, जिससे ऐसी दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here