Home डेली न्यूज़ खजुराहो रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया मनोरोगी युवक, ट्रेन...

खजुराहो रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया मनोरोगी युवक, ट्रेन से कटकर मौत

42
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इलाज के बाद घर लौट रहे एक अद्र्धविक्षिप्त युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील अनुरागी (उम्र 28 वर्ष) पुत्र जोरा अनुरागी निवासी डुमरा थाना महराजपुर, जिला छतरपुर के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार सुनील अनुरागी ग्वालियर में अपना मानसिक इलाज करवाकर लौट रहे थे। वे थाना खजुराहो रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। स्टेशन से निकलते समय किसी अनजान कारण से वे चलती ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। ट्रेन से कटने के कारण उनकी लाश क्षत-विक्षत हो गई, सर अलग हो गया और शरीर रेल पटरी पर पड़ा मिला।मृतक की पत्नी हीरा अनुरागी ने जब पति काफी देर तक घर नहीं लौटे तो वे चिंतित होकर खोजबीन करने रेलवे स्टेशन पहुंचीं। आउटर सिग्नल की ओर रेल पटरी पर पति की कटी हुई लाश देखकर वे सदमे में आ गईं। उन्होंने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। आरपीएफ ने जीआरपी को जानकारी दी।जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए राजनगर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटना मानी जा रही है, क्योंकि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और संभवत: ट्रैक पर अनजाने में आ गए होंगे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here